फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बारिश से चरमराई बिजली व्यवस्था, आपूर्ति रही बाधित

विज्ञापन
हाथरस : बारिश के बाद शहर की डाकघर वाली गली में हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर को हुई झमाझम बारिश से जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कई घंटे तक बाशिंदों ने बिजली संकट झेला। बिना बिजली के उमसभरी गर्मी में लोग पसीने से तरबतर होते रहे। रोजमर्रा के काम भी प्रभावित रहे। पानी का संकट झेलना पड़ा।
कई दिनों से उमसभरी गर्मी के चलते बिजली सिस्टम ओवरलोड हो रहा था। बुधवार की दोपहर को करीब तीन बजे झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते शहर के नवीपुर, कांशीराम टाउनशिप, ओढ़पुरा, प्रगतिपुरम आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हो गए। वहीं देहात के सलेमपुर, ऊघई, नगला रति, चंदपा और मुरसान आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाली लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण कुल मिलाकर शहर और कस्बा में लोगों को कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में देर रात तक बिजली की किल्लत रही। लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। विभागीय कर्मी फॉल्ट को तलाशने के साथ उनको दुरुस्त करने में जुटे रहे। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि बारिश के चलते कुछ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति को सुचारु करने में कर्मी जुटे हुए हैं। जल्द से जल्द आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास जारी हैं। संवाद
उपभोक्ताओं को परेशानी
कुछ देर की बारिश के चलते कई घंटे तक बिजली गुल रही है। इस कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। लाइनों में फॉल्ट होना आम बात हो गई है। विभागीय अधिकारियों को समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
-मोनू, उपभोक्ता
कभी दिन तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। ग्रामीण अंचल में रोस्टर के अनुसार बिजली मिलती है। बारिश में बिजली आना मुकिश्ल है। विभागीय अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं।
विज्ञापन

-बनी सिंह, उपभोक्ता
बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। आए-दिन कई-कई घंटे बिजली गुल होना आम बात हो गई है। बिना बिजली के काफी कामकाज प्रभावित होता है। अब बारिश के चलते काफी देर से बिजली गायब है।
-अशोक कुमार, उपभोक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें