फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सेवानिवृत्त नर्स के शव का पोस्टमार्टम, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रिटायर नर्स की मौत के बाद पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया और इसे उनके परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को अभी इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं इस प्रकरण में दर्ज दोनों मुकदमों में पुलिस तहकीकात कर रही है।
उल्लेखनीय है कि थाना हाथरस गेट क्षेत्र की कान्हा विहार कॉलोनी निवासी रिटायर नर्स लक्ष्मी शर्मा की सोमवार को मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों का आरोप था कि लक्ष्मी शर्मा की बहन चंद्रा शर्मा के बेटे मयंक और हिमांशु अपने साथ कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक एसआई देवेंद्र कुमार के साथ आए थे और इन लोगों ने मारपीट की थी। मारपीट में लक्ष्मी बेहोश हो गईं थीं और उसके बाद उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस अधीक्षक ने एसआई देवेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, यह तथ्य भी विदित है कि मृत लक्ष्मी देवी का अपनी बहन के बेटे मयंक व हिमांशु से संपत्ति और अन्य कारणों के विवाद चल रहा था। मयंक का आरोप था कि उसकी मौसी लक्ष्मी सहित पांच नामजदों ने उसकी मां को गायब कर रखा है। कोर्ट के आदेश पर मयंक ने अपनी मौसी लक्ष्मी सहित पांच नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

यह मुकदमा सोमवार को ही दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में जांच के लिए एसआई देवेंद्र लक्ष्मी शर्मा के घर गए थे। इस दौरान लक्ष्मी शर्मा की मौत हो गई। इंस्पेक्टर क्राइम हाथरस गेट का कहना है कि लक्ष्मी शर्मा के शव का पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। दोनों मुकदमों में विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें