हाथरस : नगर पालिका परिषद हाथरस के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य क?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आरक्षण घोषित होने के बाद से ही नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हैं। सबसे ज्यादा सरगर्मी भाजपा के खेमे में हैं। लगातार पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों को उम्मीदवार हेतु आवेदन दिए जा रहे हैं। अभी नगर निकाय चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है लेकिन चुनाव को लेकर आरक्षण घोषित कर दिया गया है। इसके बाद से ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं।
कुछ लोग जहां आरक्षण पर आपत्ति दर्ज करा रहे हैं तो कुछ चुनाव लड़ने की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा सियासी सरगर्मी भाजपा में हैं। नगर पालिका व पंचायतों के अध्यक्षों से लेकर वार्ड तक के चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता आवेदन कर रहे हैं। इधर, सपा, बसपा, कांग्रेस भी चुनाव को लेकर तैयारी कर रही है। वहीं आरक्षण की घोषणा काफी नेताओं के हिसाब से नहीं हुई है। वह शासन को भी अपनी आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। संवाद