हाथरस : मुरसान में फ्लैग मार्च के दौरान एकत्रित अर्द्धसैनिक बल के जवान। संवाद
- फोटो : MURSAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय के निर्देशन में जिले में बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप, व्यापारिक प्रतिष्ठान और अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व दो पहिया वाहनों की सघन चेकिंग के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसके तहत सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ के अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप, व्यापारिक प्रतिष्ठान, वित्तीय संस्थाओं एवं लेन-देन के महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचे और अपने अपने थाना क्षेत्र में स्थान चिन्हित कर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की गई।
पुलिस ने सभी बैंकों व पेट्रोल पंप पर जाकर सीसीटीवी कैमरों की दिशा एवं दशा जांची। संवाद