फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : होमगार्ड को गोली मारने वाली की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अलगर्जी में होमगार्ड को गोली मारने वाले की तलाश में पुलिस लगी हुई है। होमगार्ड का अलीगढ़ में उपचार जारी है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली सासनी के बिजाहरी निवासी योगेश पुत्र ज्वाला प्रसाद सदर कोतवाली में होमगार्ड की ड्यूटी करता है। बृहस्पतिवार की देर रात को योगेश नगला अलगर्जी किसी काम से गया था। यहां के रहने वाले अजय डीजे वाले से एक महिला को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

जिस पर अजय ने उसे गोली मार दी। गले में गोली लगने से होमगार्ड घायल हो गया। घायल होमगार्ड को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें