फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वेदई और नगला घनी की हत्याओं को सुलझाने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला घनी में दंपती और गांव वेदई में बुजुर्ग की रहस्यमय तरीके से गोली मारकर की गई हत्या की घटनाएं अभी तक अनसुलझी हैं। पुलिस इन वारदातों का खुलासा करने के लिए लगातार दबिश दे रही है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
रविवार की रात को गांव नगला घनी में घर के बाहर बरामदे में सो रहे राजेश और उनकी पत्नी कुसुमा मृत मिले थे। दोनों की मौत के मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या के पहलुओं को लेकर तहकीकात करने में जुटी है, लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। दूसरी ओर गांव वेदई में मंगलवार की रात को अज्ञात हमलावरों ने घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना को लेकर जरूर हत्या के पीछे जमीन विवाद होने की आशंका जाहिर की गई थी, लेकिन अभी तक यह हत्याकांड भी अनसुलझा है। घटनाओं के खुलासे के लिए परिजन और ग्रामीणों से पुलिस पूछताछ कर रही है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों को भी परखा जा रहा है। कोतवाली पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों मामलों का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें