फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हर्ष फायरिंग करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

थाना चंदपा पुलिस ने गांव कछपुरा में हर्ष फायरिंग करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। यहां चली गोली से एक युवक घायल हो गया था। उसे परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पतालों में भर्ती कराया था। पुलिस ने आरोपी से लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद की है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा में शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग कर दी थी। लाइसेंसी रिवाल्वर से की गई हर्ष फायरिंग के दौरान कृष्णकांत गिरी पुत्र सुरेश गिरी निवासी कछपुरा गोली लगने से घायल हो गया था। उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी के बाद पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई थी। घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए हर्ष फायरिंग करने वाले धर्मेंद्र पाठक पुत्र हरीशंकर पाठक निवासी नगला ओझा थाना चंदपा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाली लाइसेंसी रिवाल्वर 32 बोर व 04 खोखा कारतूस बरामद किए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें