फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दो मौतों की वारदात की कड़ियां जोड़ रही पुलिस, छानबीन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन में नगला हीरा में मजार के निकट हुई वारदात के मामले में अब कड़िया जोड़ रही है। पुलिस लगातार इस मामले में पूछताछ भी कर रही है।
उल्लेखनीय है बृहस्पतिवार को कोतवाली हाथरस जंक्शन में गांव नगला हीरा में एक मजार के बाहर हसीना बेगम (50 वर्ष) गंभीर हालत में पड़ी थी, जबकि मजार के अंदर एक युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ था। हसीना बेगम को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका हसीना बेगम का पुलिस ने अगले दिन पोस्टमार्टम करा दिया था। वहीं मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

चार दिन बाद भी जब उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी तो पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। उसकी मौत का कारण हैंगिंग आया। मृतक की अभी भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृत युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अब इस वारदात की कड़ियां जोड़ रही है। कोतवाली प्रभारी रितेश कुमार का कहना है कि इस मामले में जांच-पड़ताल जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें