शहर में बुधवार की सुबह बादल छाये रहे। पूरे दिन बारिश का सिलसिला रुक रुककर जारी रहा। इससे आमजन को गर्मी से राहत मिली।
उल्लेखनीय है कि कई दिनों से उमसभरी गर्मी आमजन के पसीने छुड़ा रही थी। हर रोज मौसम करवट बदल रहा था, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। मंगलवार की रात से मौसम में बदलाव हुआ। तेज हवाओं के साथ रात्रि में बूंदाबांदी हुई।
बुधवार की सुबह से शाम तक आसमान में बादलों का पहरा रहा। रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। तापमान में गिरावट आई। आमजन को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। धान और बाजरा की फसल के लिए इस बारिश को फायदेमंद बताया जा रहा है। संवाद