फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पेट्रोल पंप कर्मियों ने बाइक सवार युवक को पीटा

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसकोतवाली सदर इलाके के आगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर एक युवक को पैट्रोल की पर्ची मांगना भारी पड़ गया।यहां से पुलिस ने एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया।कोतवाली सदर प्रभारी लोकेश कुमार भाटी ने बताया कि पेट्रोल पंप के कर्मचारी व बाइक सवार में मारपीट का मामला आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के आगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर एक युवक को पैट्रोल की पर्ची मांगना भारी पड़ गया। यहां पेट्रोल पंप कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। बचाव में आई उसकी पत्नी और बच्चों के साथ भी अभद्रता करने का आरोप है। तहरीर के आधार पर पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।
कोतवाली सदर इलाके की भट्टा वाली गली नवीपुर निवासी अमित वशिष्ठ पुत्र राधाबल्लभ वशिष्ठ बुधवार की शाम को अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। इससे पहले वह शहर के आगरा रोड गैलेक्सी होटल के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर पंप के बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए गया।
विज्ञापन

यहां उसने पंप कर्मी से पैट्रोल की पर्ची मांगी। इसे लेकर कुछ कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस बात को लेकर पंप कर्मी ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर उसके अन्य साथ कर्मचारियों ने मिलकर युवक के साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन

युवक को बचाने आई उसकी पत्नी व बच्चों के साथ भी पंप कर्मियों द्वारा अभद्रता की गई। मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने भीड़ को भगाने के लिए लाठी फटकारीं। यहां से पुलिस ने एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित अमित वशिष्ठ ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली सदर प्रभारी लोकेश कुमार भाटी ने बताया कि पेट्रोल पंप के कर्मचारी व बाइक सवार में मारपीट का मामला आया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें