फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कड़ी निगरानी में हुुई पीईटी, 9745 अभ्यर्थी हुए शामिल

विज्ञापन
हाथरस : सरसवती इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से पीईटी देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के 15 केंद्रों पर रविवार को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के दूसरे दिन 9745 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 4079 गैर हाजिर रहे। दोनों पालियों की परीक्षा में 70.50 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए।
रविवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 15 केंद्रों पर दो पालियों में हुई। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई परीक्षा में 9612 अभ्यर्थियों में से 4872 (70.49%) ने परीक्षा दी और 2040 (29.51%) अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक हुई दूसरी पाली की परीक्षा में 4873 (70.50%) अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 2039 (29.50%) अभ्यर्थी परीक्षा में गैर हाजिर रहे। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि दोनों पालियों की पीईटी परीक्षा में 13824 अभ्यर्थियों में से 9745 (70.50%) अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 4079 (29.50%) अनुपस्थित रहे। पीईटी परीक्षा शांतिपूर्ण व नकल विहीन हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें