फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डेंगू-मलेरिया के प्रकोप से सहमे लोग, अस्पतालों में भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में डेंगूू और मलेरिया का प्रकोप बेकाबू है। बीमारियों की दहशत से लोग सहमे हुए हैं। तभी तो बुखार आने पर लोग सरकारी व निजी अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें वायरल बुखार के 500 से अधिक मरीज हर दिन जिला अस्पताल आ रहे हैं। यहां आने वाले रोगियों को डॉक्टरों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा दिन हो रहा है।
मरीजों का दर्द
बुखार आ रहा है। अस्पताल आए हैं तो यहां पर लंबी लाइन लगी हुई है। नंबर आने पर दवा लेकर जाऊंगा।
-प्रेमपाल सिंह, मरीज
अस्पताल में पहले पर्चा काउंटर, फिर डॉक्टर के पास और फिर दवा काउंटर पर लाइन में लगना पड़ रहा है।
-महावीर, मरीज
बुखार है। दवा लेने आए हैं, ताकि सही हो जाएं। लाइन में लगकर अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे हैं।
-त्रिलोक कुमार, मरीज
त्वचा में एजर्ली हो गई है। उसी की दवा लेने के लिए अस्पताल आई हूं, बदलते मौसम में ऐसा हुआ है।
-कशिश, मरीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें