फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : श्रीराम और उनके अनुजों की बरात देखने उमड़े लोग

सार

राजा जनक बने पवन वार्ष्णेय ने श्रीराम के अलावा भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और राजा दशरथ के स्वरूपों के अलावा आचार्य अशोक शर्मा, संजय उपाध्याय, शैलेश शर्मा का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।नगर में कई जगह राम बरात का स्वागत और सत्कार किया गया। मेला कमेटी के अध्यक्ष पीयूष पाराशर, उपाध्यक्ष संजय श्रोतिय, कोषाध्यक्ष बॉबी लवानिया, ध्रुव शर्मा, राहुल जैन, राजेश उर्फ पिंटू, चेयरमैन लालता प्रसाद, विपुल लुहाड़िया आदि मौजूद थे। सफाई व्यवस्था में चेयरमैन लालता प्रसाद, अधिशासी अधिकारी एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

नगर में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव के तहत तीसरे दिन रावण-बाणासुर संवाद, धनुष भंग, सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद लीलाओं का मंचन किया गया। बुधवार को कस्बे में भगवान श्रीराम और उनके तीनों अनुज भरत, लक्ष्मण और शत्रुघभन की बरात निकाली गई। शुभारंभ हाथरस नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया।
रामजी का तिलक चित्रांशू शर्मा ने किया और भगवान श्रीराम की आरती डॉ. विकास सिंह ने उतारी। यहां से श्रीराम की बरात आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग, बस स्टैंड, कमला बाजार, मोहल्ला पथवारी, मोहल्ला चामड़, बजरिया होती हुई अयोध्या चौक, ठंडी सड़क आदि मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। मोहल्ला बजरिया में आकर्षक ढंग से जनकपुरी सजाई गई। राजा जनक बने पवन वार्ष्णेय ने श्रीराम के अलावा भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और राजा दशरथ के स्वरूपों के अलावा आचार्य अशोक शर्मा, संजय उपाध्याय, शैलेश शर्मा का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में कई जगह राम बरात का स्वागत और सत्कार किया गया। रामलीला मैदान में आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया गया। मेला कमेटी के अध्यक्ष पीयूष पाराशर, उपाध्यक्ष संजय श्रोतिय, कोषाध्यक्ष बॉबी लवानिया, ध्रुव शर्मा, राहुल जैन, राजेश उर्फ पिंटू, चेयरमैन लालता प्रसाद, विपुल लुहाड़िया आदि मौजूद थे। सुरक्षा की कमान प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव, कस्बा इंचार्ज दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ संभाले हुए थे। सफाई व्यवस्था में चेयरमैन लालता प्रसाद, अधिशासी अधिकारी एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें