हाथरस : रेवेन्यू बार एसोसिएशन के चुनाव में विजयी पदाधिकारियों का होता स्वागत। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रेवेन्यू बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को हुआ। यह चुनाव निर्वाचन अधिकारी अवधेश कुमार शर्मा एडवोकेट, मदन मोहन शर्मा एडवोकेट और अजय कुमार शर्मा एडवोकेट की देखरेख में हुआ।
महासचिव पद के लिए पवन कुमार शर्मा और रामजीलाल के बीच मुकाबला हुआ। चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 76 थी। इसमें से 69 मतों का प्रयोग मतदाताओं ने किया। पवन कुमार शर्मा के पक्ष में 43 मत पड़े और 25 मत रामजीलाल के पक्ष में पड़े। एक मत को निरस्त कर दिया गया।
इस तरह महासचिव पद के लिए पवन कुमार शर्मा विजयी घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर मुन्नालाल निमेश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिसौदिया, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार उपाध्याय, सहसचिव पद पर वीरेंद्र सिंह एडवोकेट और कोषाध्यक्ष पद पर किशनलाल बघेल को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। सभी पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। संवाद