हाथरस : चलती ट्रेन में चढ़ती महिला यात्री। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रक्षाबंधन के दिन हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की खासी भीड़ रही। इस दौरान मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर दोनों ओर से ट्रेनों के आवागमन के दौरान यात्रियों ने जान हथेली पर रखकर फुट ओवरब्रिज की बजय रेलवे ट्रैक को पार कर किया।
कुछ यात्रियों ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया तो इस दौरान जीआरपी व आरपीएफ के कर्मियों ने यात्रियों को चढ़ने से रोका। स्टेशन परिसर में रक्षाबंधन व स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए चेकिंग अभियान भी चलाया गया। संवाद