फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज न होने से यात्री गंवा रहे जान

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)क्षेत्र के जलेसर रोड रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली उत्तर मध्य रेलवे लाइन पर यात्री प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए जान जोखिम में डालते हैं। यहां यात्रियों के लिए बनाया गया फुट ओवर ब्रिज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। फुट ओवर ब्रिज निर्माण को मंजूरी भी मिल चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य कब शुरू होगा?।
विज्ञापन
हाथरस : जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज न होने पर जान जोखिम में डालकर एक से दूसरे प्लेटफार्? - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के जलेसर रोड रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली उत्तर मध्य रेलवे लाइन पर यात्री प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए जान जोखिम में डालते हैं। यहां यात्रियों के लिए बनाया गया फुट ओवर ब्रिज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। फुट ओवर ब्रिज निर्माण को मंजूरी भी मिल चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य कब शुरू होगा? इसका पता नहीं।
वर्ष 2016 में जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर बना फुट ओवर ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया था। तभी से यात्री जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार कर दूसरी तरफ प्लेटफॉर्म पर पहुंचते हैं। बीते इन सालों ने यहां रेलवे लाइन पार करते समय कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन

जुलाई में रेलवे स्टेशन अधीक्षक मदल लाल मीणा की भी ट्रेन की चपेट मेें आने से मौत हो गई थी। लोगों ने कई बार ज्ञापन देकर रेलवे विभाग से फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन

फुट ओवरब्रिज निर्माण को मंजूरी तो मिल चुकी है। लेकिन इसका निर्माण कब शुरू होता है यह विभाग के ऊपर निर्भर करता है । ऋषि कुमार मीणा, स्टेशन अधीक्षक जलेसर रोड स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें