फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रतियोगिता में सीमेक्स और प्रकाश एकेडमी के प्रतिभागी जीते

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा के बैनर तले रविवार को भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।संचालन डॉ. विकास सिंह एवं अंबुज जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा के बैनर तले रविवार को भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वरिष्ठ वर्ग में सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल के जय शिव पाराशर और शिवम कुमार और कनिष्ठ वर्ग में प्रकाश एकेडमी स्कूल के वंश वार्ष्णेय और कुमारी लवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शुभारंभ देवेंद्र मोहता चेयरमैन भारत को जानो ब्रज उत्तर प्रांत, प्रज्ञा निर्देश वार्ष्णेय चेयरमैन समूहगान ब्रज उत्तर प्रांत, मुकेश कुमार और ऋषि कुमार भारत को जानो के शाखा हाथरस संयोजक ने फीता काटकर और मां सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन डॉ. विकास सिंह एवं अंबुज जैन ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में केएल जैन इंटर कॉलेज, कन्या इंटर कॉलेज, एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल, प्रकाश एकेडमी, सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल, विद्यापीठ इंटर कॉलेज, लवकुश इंटर कॉलेज ततारपुर, संविलियन प्राथमिक विद्यालय समामई, ज्ञान एकेडमी, गीतांजलि इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर नरेश वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, वकील वार्ष्णेय, चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर, पवन वार्ष्णेय भोलू, अंतेश वार्ष्णेय, हिमांशु वार्ष्णेय, विवेक उपाध्याय, अशीष गुप्ता चीनू, नीलम वार्ष्णेय, ज्ञानेंद्र कुशवाहा, रामस्वरूप कुशवाहा, पवन वार्ष्णेय, विपुल लुहाड़िया, खगेंद्र शास्त्री, राजकुमार अग्रवाल, संजीव वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें