फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मंडी में सुविधाओं की कमी से व्यापारियों में आक्रोश

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)मंडी समिति के गल्ला व्यापारियों की बैठक बुधवार को व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय के कार्यालय पर हुई।सफाई कर्मचारी नदारद रहते हैं, जबकि इस काम के लिए लाखों रुपये का ठेका उठता है।
विज्ञापन
हाथरस : मंडी समिति में चबूतरों पर नजर आ रहा अतिक्रमण। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

मंडी समिति के गल्ला व्यापारियों की बैठक बुधवार को व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय के कार्यालय पर हुई। मंडी सचिव एवं मंडी प्रशासन की मिलीभगत के चलते अनियमितताएं और अतिक्रमण हो रहा है। लाइसेंसधारी थोक और फुटकर व्यापारी परेशान हैं।
बैठक में मंडी व्यापारी घनश्याम माहेश्वरी ने कहा कि मंडी में किसान चबूतरे पर कुछ अराजक लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे व्यापारियों और किसानों को असुविधा हो रही है। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण बारिश में पानी का जमाव हो जाता है।
विज्ञापन

इस वजह से लाखों रुपये का नुकसान प्रतिवर्ष होता है। व्यापारी सुरेश यादव ने कहा कि मंडी की पूरी चहारदीवारी जगह-जगह से टूटी पड़ी है, जिससे मंडी में आए-दिन चोरी की घटना होती रहती हैं और आवारा पशु अंदर घूमकर अनाज को नुकसान पहुंचाते हैं।
उन्होंने कहा कि पूरी मंडी में बिजली जाने के बाद कभी भी जेनरेटर नहीं चलाया जाता। जेनरेटर शोपीस बना हुआ है। पिंकी अग्रवाल ने कहा कि सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। पूरी मंडी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई कर्मचारी नदारद रहते हैं, जबकि इस काम के लिए लाखों रुपये का ठेका उठता है।
व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने मंडी प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का निराकरण एक सप्ताह के अंदर नही किया गया तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी औश्र उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में अशोक कुमार, सुरेश यादव, घनश्याम माहेश्वरी, सुभाष चंद्र, योगेंद्र सिंह, लल्लू, मुकुट सिंह, भगवान सिंह, शीलेंद्र सिंह, उमेश कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें