फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं : असीम अरुण

विज्ञापन
हाथरस : समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर पालिकाध - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि समाज कल्याण विभाग अलीगढ़ में मडराक के निकट स्थित आईएएस, पीसीएस कोचिंग सेंटर के कायाकल्प के लिए एक करोड़ रुपये दिए हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का कोई उद्देश्य होता। उन्होंने कहा कि यह अकेले राहुल गांधी की समस्या नहीं है। अब पूरी कांग्रेस पार्टी की समस्या है कि अब उन पर कोई मुद्दा ही नहीं हैं। वह यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास व कानून व्यवस्था को लेकर जो कार्य हो रहे हैं, उससे अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अजय योजना के तहत यहां भी एक माह के अंदर एक शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जिन लोगों को उद्योग लगाने के लिए कर्ज की आवश्यकता होगी और वह पात्र होंगे तो वह कर्ज ले सकेंगे। यह भी कहा कि हाथरस की जमीन में उद्यमिता है। यहां दालमोठ, रेडीमेड गारमेंट्स जैसे उद्योगों ने विकास किया है। इस शिविर व योजना का लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बाहर के उद्यमी प्रदेश में लगातार निवेश कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें