न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
महेश चंद्र सुमन एक निजी स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। नौ अक्तूबर की रात को एक अंजान नंबर से शिक्षक के पास फोन आया। एक कंपनी में तैनात होने की बात कहकर कैशबेक लेने के लिए शातिर ठग ने एप डाउनलोड करने के लिए शिक्षक से कहा।
एप डाउनलोड करने के बाद ओटीपी नंबर पूछते ही एक साथ शिक्षक के खाते से करीब 40 हजार रुपये कट गए। रुपये कट जाने के बाद शिक्षक का माथा ठनका। अगले दिन शिक्षक ने बैंक जाकर अपने खाते की जानकारी ली। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शिक्षक पुलिस ल
ाइन पहुंचा। जहां अपर पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायती पत्र दिया। साइबर सैल अब मामले की छानबीन कर रही है। संवाद