न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड पर सड़क पार करने के दौरान एक वृद्ध को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। घायल के परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इगलास रोड स्थित गांव बुधू नगला हेमराज निवासी 70 वर्षीय रोहन सिंह पुत्र नत्थू लाल बुधवार की देर शाम को अपने खेतों पर टहलने के लिए आए थे। वह घर वापस जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच हाथरस की ओर जाती कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और चालक मौके से कार लेकर फरार हो गय हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई।
घायल किसान के परिवार के लोग भी मौके पर आ गए और फिर उसे आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल परिसर में मृतक के गांव के लोगों की काफी भीड़ लग गई। संवाद