हाथरस। शहर के उपभोक्ताओं को बिल व बिजली गुल होने से संबधित जानकारी अब मोबाइल पर मिलेगी। इसके लिए मीटर रीडरों की मदद से केवाईसी फार्म का वितरण किया जा रहा है। इन फार्म को उपभोक्ता भरकर बिलिंग काउंटर पर जमा करेंगे। उपभोक्ता के डाटा को फीड किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि हाथरस शहर में आधा दर्जन से अधिक बिजलीघरों के जरिये 33 हजार लोगों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। अधिकांश उपभोक्ताओं को समय से बिल नहीं मिलते हैं। बिजली गुल होने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाता है। अब उन्हें मोबाइल से इसकी जानकारी मिलेगी।
बिल जमा करने और किसी इलाके में बिजली गुल हो जाती है तो इससे संबधित मैसेज मोबाइल पर आ जाएगा। इस मामले में अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह का कहना है कि मीटर रीडरों की मदद से उपभोक्ताओं को केवाईसी फार्म का वितरण कराया जा रहा है। इसके बाद डाटा अपडेशन का कार्य किया जा रहा है। संवाद