फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब नहीं जाएगी कांवड़ियों की जान, प्रशासन ने उठाए ये कदम

विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद में हादसे में कांवड़ियों की मौत के बाद एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय शर्मा - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सादाबाद में भीषण हादसे में छह कांवड़ियों की मौत के बाद स्थानीय प्रशासन ने अब कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। नगर पालिका प्रशासन ने भी बैरिकेडिंग भी कराई है और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
सादाबाद में भीषण हादसे के बाद अब स्थानीय प्रशासन को कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा की सुध ली है। प्रशासन की ओर से जिले में कांवड़ यात्रियों की समुचित व्यवस्था के लिए अलीगढ़ सीमा से सादाबाद होते हुए गोविंदपुर पुलिस चौकी जनपद आगरा की सीमा तक और सिकंदराराऊ से हाथरस शहर होते हुए मथुरा की सीमा तक 30 से 35 स्थानों पर शिविर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इन शिविरों का जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) अवधेश सिंह यादव ने निरीक्षण किया। यहां तैनात अफसरों को सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शिविर में विद्युत, साउंड, पीने का पानी व स्वल्पाहार आदि की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। वहीं जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद द्वारा नगर की सीमा में हतीसा भगवंतपुर बाईपास, नगला भुस तिराहा, पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट के निकट हेल्पलाइन शिविर स्थापित किए जा रहे हैं।
नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि श्रावण मास में कांवड़ लाने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए नगर पालिका हाथरस व जिला प्रशासन द्वारा नगर की सीमा में विभिन्न स्थानों पर हेल्पलाइन शिविर लगाए जा रहे है।
विज्ञापन

इनमें कांवड़ियों के लिए शुद्ध जल, बैठने व विश्राम करने का पर्याप्त स्थान व पर्याप्त दवा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहरी सीमा में सड़क के किनारे बैरिकेडिंग का कार्य भी कराया जा रहा है। उन्होंने कांवड़ियों से अपील की है कि किसी भी समस्या के लिए उनके नंबर 9837084440 पर 24 घंटे कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें