संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम की कामयाबी के लिए बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. रेखारानी तिवारी ने बागला कॉलेज में जिले के डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक की। उन्होंने प्राचार्यों को इस कार्यक्र्रम का महत्व बताते हुए इसे सफल बनाने में सहयोग मांगा। बैठक में जिले के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्त पोषित डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य शामिल हुए।
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आजादी के अमृत-महोत्सव की सार्थकता का औचित्य तभी सार्थक होगा, जब भाव-बोध के साथ ‘हर घर तिरंगा‘ होगा। 11 अगस्त से 17 अगस्त तक की अवधि में देशप्रेम की भावनाओं का प्राकट्य करते हुए हृदय के अनुराग का संबंध बोध जोड़ना आवश्यक हे। उन्होने नई शिक्षा-नीति के क्रियान्वयन को गति प्रदान देने बारे में चर्चा की। बागला कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. महावीर सिंह छौंकर ने स्वतंत्रता-सप्ताह को पूर्ण उल्लास से मनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस मौके पर मेजर राजकमल दीक्षित, डॉ. संदीप बंसल, डॉ. राजेश कुमार हिंदी, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. मुहम्मद दानिश, डॉ. राजेश कुमार वाणिज्य, डॉ. साहब सिंह, धर्मेंद्र सिंह, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. सुनंदा महाजन, डॉ. प्रीती वर्मा, डॉ. संध्या, डॉ. राजवीर, डॉ. लीना चौहान, डॉ. अहमद इकबाल, डॉ. डीके सिंह, डॉ. डीके दीक्षित, डॉ. विमलेेश, डॉ. हरिओम, डॉ. अंकिता, डॉ. ऋषिकांत, डॉ. कमलेश, डॉ. प्रेमकिशोर, डॉ. बृजेश कुशवाह, डॉ. अहमद इकबाल, डॉ. वीरेश शर्मा, राजीव अग्रवाल, अरुण गुप्ता, राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास, राजकीय महाविद्यालय सिकंदराराऊ की प्राचार्या प्रतिनिधि, आरडी महाविद्यालय की प्राचार्या प्रतिनिधि, एसबीजे बिसावर के प्राचार्य आदि मौजूद रहे।