फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लापरवाही पर प्रधान श्यामपुर मानिकपुर को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत भवन के जीर्णोद्घार में लापरवाही पर ग्राम प्रधान श्यामपुर मानिकपुर शालिनी को डीपीआरओ सुबोध जोशी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। ग्राम प्रधान पर सरकारी पत्रों को न लेने का भी आरोप लगाया है। डीपीआरओ ने पंचायत भवन का मरम्मत कार्य पूर्ण करने के साथ सचिवालय को क्रियाशील करने के निर्देश दिए हैं।
डीपीआरओ ने नोटिस के माध्यम से कहा है कि जुलाई में पंचायत भवन का तकनीकी प्राक्कलन तैयार कराकर पंचायत भवन का मरम्मत कार्य 15 दिवस के अंदर कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। तीन सितंबर को सचिव ग्राम पंचायत सुशील कुमार ने फोन के माध्यम से अवगत कराया कि पंचायत भवन का कार्य शुरू नहीं कराया है। पंचायत भवन में मरम्मत कार्य पूर्ण कराकर सचिवालय क्रियाशील कराए जाने के लिए एडीओ पंचायत के माध्यम से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय से निर्गत पत्र को ग्राम प्रधान द्वारा प्राप्त करने से मना कर दिया गया है। डीपीआरओ ने कहा कि शासन के प्राथमिकता वाले कार्यों को कराने में कोई रुचि नहीं ली जा रही है। जिससे जनपद की प्रगति खराब हो रही है। उन्होंने कहा है कि एडीओ पंचायत के माध्यम से तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराया जाए। अन्यथा कि स्थिति में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें