फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अंत्येष्टि स्थल निर्माण में लापरवाही पर प्रधान-सचिव को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सखी आबू तालिमपुर में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में लापरवाही पर जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुबोध जोशी ने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को नोटिस जारी किया है। मंडलीय उप निदेशक ने समीक्षा में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण पूर्ण न होने पर नाराजगी जताई है।
ग्राम पंचायत सखी आबू तालिमपुर में वर्ष 2020-21 में अंत्येष्टि स्थल की स्वीकृति मिली थी। समीक्षा में उपनिदेशक ने पाया कि अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्य को पूर्ण कर विकास खंड स्तर के माध्यम से मय फोटो एवं उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण शासन स्तर पर उच्चाधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की है। डीपीआरओ सुबोध जोशी ने नोटिस के माध्यम से निर्देशित किया है कि अंत्येष्टि स्थल से संबंधित शेष समस्त कार्य की प्रत्येक दशा में तीन दिवस में पूर्ण कराते हुए प्रगति सूचना को एडीओ पंचायत के माध्यम से उपलब्ध कराएं। अगर लापरवाही बरती जाती है तो आपके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें