फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एक साल में नहीं बना एक भी आधार, वापस लौटी मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर के जीटी रोड स्थित पीएनटी कार्यालय से महीनों धूल फांकने के बाद आधार कार्ड बनाने की मशीन वापस लौट गई। यहां तैनात जेई का कहना था हमने मांग की है लेकिन मशीन मिली नहीं है। इधर आधार कार्ड केवल नगर में कुछ जगह ही बनने से लोग इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।
बता दें कि पहले निजी रूप से आधार कार्ड बनाने का काम चल रहा था। लेनदेन की शिकायत के आधार पर निजी से विभिन्न सरकारी विभाग, डाकघर, बैंक टेलीफोन कार्यालयों को दे दिया गया। मशीनों तो हर जगह आ गई लेकिन आधार कार्ड अधिकांश बैंकों ने कर्मी नहीं कह कर बनाने चालू ही नहीं किए। वर्तमान में केवल मुख्य डाकघर में ही आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। वहां भारी भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के स्थानीय पीएनटी कार्यालय में भी आधार कार्ड बनाने के लिए लगभग एक वर्ष पूर्व मशीन आई थी। एक वर्ष तक धूल फांकने के बाद मशीन वापस चली गई। इस संबंध में जेई राजवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यहां मशीन आई ही नहीं है। हमने मांग भेजी है। हालांकि, विभाग के ही कर्मी का कहना था कि मशीन आई तो थी मगर चालू ही नहीं की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें