न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसजिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में नोडल संकुल शिक्षकों की टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मेटेरियल) कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व प्राथमिक शिक्षा को रोचक बनाने के लिए जिले के नोडल संकुल शिक्षकों को विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई। पूर्व प्राथमिक शिक्षा को रोचक बनाने के लिए जनपद के नोडल संकुल शिक्षकों को शिक्षण अधिगम से कहानी, बिग बुक स्टोरी, बच्चों को कहानी चित्रों से सिखाने का प्रशिक्षण दिया गया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में नोडल संकुल शिक्षकों की टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मेटेरियल) कार्यशाला का आयोजन हुआ। तीन दिन चलने वाली इस कार्यशाला के पहले दिन शिक्षकों ने शिक्षण में प्रयोग होने वाली सामग्री के बारे में जाना।
शुभारंभ डायट प्राचार्या डॉ ऋचा गुप्ता ने किया। बेसिक शिक्षा परिषदीय स्कूलों के बच्चों को कहानी, कठपुतली और अन्य शिक्षण सहायक सामग्री से निपुण बनाए जाने की पहल की जा रही है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को डायट में तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। इसमें पूर्व प्राथमिक शिक्षा को रोचक बनाने के लिए जिले के नोडल संकुल शिक्षकों को विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई।
पूर्व प्राथमिक शिक्षा को रोचक बनाने के लिए जनपद के नोडल संकुल शिक्षकों को शिक्षण अधिगम से कहानी, बिग बुक स्टोरी, बच्चों को कहानी चित्रों से सिखाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिले के नोडल संकुल नामित शिक्षक शामिल हुए। संवाद