फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras : नाले की चारदीवारी की मरम्मत नहीं, निकाय चुनाव के बहिष्कार का ऐलान

Fri, 02 Dec 2022 04:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शहर के तरफरा रोड पर पानी निकासी के लिए पालिका द्वारा नाले का निर्माण कई साल पहले कराया गया था। बारिश में इस नाले की एक तरफ की बाउंड्री टूट गई। इस कारण लवकुश नगर में कई खाली प्लॉटों में गंदा पानी भर गया।
विज्ञापन
तरफरा रोड पर क्षतिग्रस्त नाला व लगा बैनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के तरफरा रोड पर बारिश के समय नाले की टूटी चारदीवारी अभी तक सहीं नहीं कराई गई है। उच्च स्तर पर स्थानीय लोग कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन नाले की मरम्मत नहीं हुई है। इसकी वजह से आसपास के प्लॉटों में गंदा पानी भरा हुआ है और यह पानी लवकुश नगर में घरों की नींव में पहुंच गया है। कई घरों की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। लोगों को संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। अब लोगों ने यहां नगर निकाय चु्नाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। इसे लेकर पोस्टर भी चस्पा कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शहर के तरफरा रोड पर पानी निकासी के लिए पालिका द्वारा नाले का निर्माण कई साल पहले कराया गया था। बारिश में इस नाले की एक तरफ की बाउंड्री टूट गई। इस कारण लवकुश नगर में कई खाली प्लॉटों में गंदा पानी भर गया। कुछ मकानों की नींव तक यह पानी पहुंच गया। वहां मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। साथ ही नाले की सफाई भी नहीं हुई है।

गंदे पानी की वजह से लोग बेहद परेशान हैं और उन्हें संक्रामक रोग फैलने का डर सता रहा है। हालांकि लवकुश नगर के लोगों ने इस मामले से डीएम को अवगत कराया तो डीएम ने पानी की रोकथाम के लिए जेसीबी से मिट्टी का भराव करा दिया। जिस व्यक्ति के मकान में दरार आई है, उसको अनहोनी का डर सता रहा है। लवकुश नगर के लोगों ने जगह जगह नगर निकाय चुनाव बहिष्कार के पोस्टर लगा दिए हैं। उनमें नगर पालिका प्रशासन के प्रति गुस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाशिंदों की व्यथा
नाले की दीवार टूटने के कारण पानी मकान के आसपास भर गया है। इस कारण मकान में दरार पड़ गई हैं। मकान रात में सोते समय अनहोनी का डर सताता है। कई बार नगर पालिका के अवगत कराया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस सिलसिले डीएम को अवगत कराया। जेसीबी से पानी की रोकथाम के लिए मिट्टी डाल दी गई है, लेकिन नाले की चारदीवारी नहीं बनाई गई है। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो निकाय चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। -अखिलेश अग्रवाल

नाले की दीवार ढहने के कारण पानी लवकुश नगर में खाली भूमि व मकानों के आसपास भर रहा है। पानी की वजह से मेरे होटल में सीलन आ गई है। इस कारण काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। समस्या दूर न होने के कारण निकाय चुनाव बहिष्कार करेंगे। -अमित कुशवाहा

नाले की दीवार ढहने के कारण जलभराव हो गया है। इस कारण मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। मच्छरों के आतंक की वजह से डेंगू का डर सता रहा है। कई बार नगर पालिका को अवगत कराया, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है। इस बार चुनाव में मतदान न करने का फैसला लिया है। -किरन

कई साल पहले नाला बना था। नाल ढहने के बाद पालिका के अधिकारियों को बताया था। नगर पालिका ने नाला निर्माण की सुधि नहीं ली। इस संदर्भ में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गई। जगह-जगह गंदा पानी भरा है। इस बार निकाय चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। -संजीव शर्मा

बजट के अभाव में यह निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था। अब बजट आ गया है। 15 वें वित्त की धनराशि से जो काम होने हैं, उसमें नाले की बाउंड्री का काम भी प्रस्तावित है। आगामी बैठक में मंजूरी के बाद यह काम जल्द ही कराया जाएगा और इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। -आशीष शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिकाध्यक्ष हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें