न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में एक सप्ताह बाद बृहस्पतिवार को कोरोना का कोई भी केस नहीं मिला। वहीं, एक मरीज स्वस्थ हुआ है। जिले में अब कोरोना के संक्रमितों की संख्या 15 रह गई है। इधर, कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। काफी लोगों ने पहली, दूसरी और बूस्टर डोज लगवाई। संवाद