फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हर्ष फायरिंग में गोली लगने से नौ माह की बच्ची की मौत, दादी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली में हर्ष फायरिंग के दौरान दादी और पोती को गोली लग गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से पोती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते वक्त पोती की रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव को लेकर गांव चले गए। पुलिस भी गांव पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली निवासी हकीमुद्दीन के बेटे की बुधवार को शादी हुई है। इस दौरान एक युवक ने शादी की खुशी का इजहार करते हुए फायरिंग कर दी, जिससे भूरी पत्नी पप्पू के कान को छूते हुए गोली उसकी गोदी में मौजूद नौ माह की पोती अनाया पुत्री सलमान के सिर में जाकर लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

लोग इधर-उधर भागने लगे। दादी व पोती को परिवार के लोग आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से पोती को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते वक्त रास्ते में नौ माह की मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। परिजन शव को लेकर गांव चले गए। शादी वाले घर में मातम छा गया। जानकारी होने पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली से नौ माह की बच्ची की मौत हो गई है। वहीं गोली के छर्रे से उसकी दादी घायल हो गई। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें