न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आरडी कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत प्राचार्या प्रोफेसर इंदु वार्ष्णेय के निर्देशन में पर्यावरण समिति प्रभारी डॉ. नगमा यासमीन द्वारा पोस्टर स्लोगन और छात्राओं द्वारा रोपित औषधीय पौधों की उपयोगिता पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
निर्णायक मंडल में डॉ संगीता अरोड़ा, डॉ. रश्मि वार्ष्णेय और अतिमा भारद्वाज रहीं। प्रतियोगिता में सरोज कुमारी को प्रथम, पूजा चौधरी को द्वितीय और रुबी को तृतीय स्थान मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में वंदना वार्ष्णेय, अंजली और नीलम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
औषधीय पौधरोपण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के जगदीश कुमार, अनामिका सिंह एवं डॉ. शशि कुमारी ने बीए तृतीय की निकिता को प्रथम, बीए द्वितीय की मानसी को द्वितीय, बीए द्वितीय की सुजाता कुमारी को तृतीय और बीए द्वितीय की कंचन सिसौदिया को सांत्वना पुरस्कार दिया। प्रतियोगिताओं के बाद प्राचार्या और शिक्षिकाओं द्वारा नीम और गुलमोहर केक पौधों का रोपण किया गया।
इस मौके पर डॉ. ललितेश तिवारी, रंजना प्रकाश, नाहिद बी, अमृता सिंह, सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. लीना चौहान, छात्र कल्याण समिति प्रभारी डॉ. रंजना गुप्ता, रेंजर्स प्रभारी डॉ. अंजू आर्य, एनएसएस प्रभारी डॉ. रंजना सिंह, मूलचंद्र, अतर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद