फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नवागत एसपी ने ली कांवड़ यात्रा के सुरक्षा इंतजामों की जानकारी

विज्ञापन
हाथरस : जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों के साथ बैठक लेते नवागत एसपी देवेश कुमार पांडेय। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नवागत एसपी देवेश कुमार पांडेय ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद डिप्टी एसपी के साथ बैठक की और जिले की सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना और कांवड़ियों के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों का परखा। एसपी ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। सभी क्षेत्राधिकारियों को कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, सुशासन एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में शासन स्तर से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कांवड़ यात्रा के सुरक्षा इंतजामों के संबंध में जानकारी की। उन्हें लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ शिविरों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराधी, पॉक्सो एक्ट संबंधी प्रकरणों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को जल्द से जल्द सजा कराना शासन की प्राथमिकता है। लंबित विवेचनाओं के निस्तारण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए समस्त क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें