हाथरस : पहलवानों के हाथ मिलवाते सुनील गौतम व अन्य। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
रक्षाबंधन के मौके पर बाबा बैजनाथ धाम मंदिर परिसर में श्री रामलीला समिति के बैनर तले पारंपरिक कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष सुनील गौतम ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का श्रीगणेश किया।
दंगल में आसपास के गांवों के अलावा अन्य जिलों के पहलवानों ने भी मल्ल विद्या का प्रदर्शन किया। दंगल में लगभग तीन घंटे तक कई कुश्तियां हुईं। पहलवानों ने रोमांचक दांव-पेच दिखाए। हरकेश पहलवान अखाड़ा, सेमरा अखाड़ा, ऊंचागांव अखाड़ा और पलवल सहित कई अखाड़ों के पहलवान अखाड़े में उतरे। आखिरी कुश्ती नरेंद्र पहलवान ने बिना लड़े जीती। अन्य कोई पहलवान उनसे हाथ मिलाने नहीं आया। कमेटी ने उन्हें पूरा इनाम दिया।
दंगल में अनिल पाराशर, राजकुमार प्रधान, अनुपम जिंदल, अंकित पहलवान, विश्वजीत पहलवान, आबिद पहलवान, रोजर सिंह, अंकुश गौड़, अभिषेक कुलश्रेष्ठ, दीपू शर्मा, नवीन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद