हाथरस : कासगंज रोड स्थित नंदनी हॉस्पीटल को सील कराते तहसीलदार अनिल कुमार, सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह। सं
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कासगंज रोड स्थित नंदनी नसिँग होम को अपूर्ण पाये जाने पर सील कर दिया गया है। कुछ दिन पूर्व इसके संचालक को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। जिसमें आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया था। नियत तिथि बीत जाने के बाद भी कागजात प्रस्तुत न करने पर अस्पताल को सील कर दिया है। इस दौरान ऑपरेशन के बाद एक महिला को बिना चिकित्सकीय परामर्श दिए छोड़ दिया गया था। इस महिला को सीएचसी भेज दिया गया। बुधवार को सीएमओ डॉ मंजीत सिंह ने इस कार्रवाई को पूरा कराया है।
क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में अवैध अस्पताल खुल गए हैं, जिसमें गैरपंजीकृत अनुभवहीन चिकित्सक लोगों का उपचार कर रहे हैं। सीएमओ ने कासगंज रोड स्थित नंदनी नर्सिग होम पर छापेमारी की। टीम के पहुंचने पर पूर्व नर्सिग होम संचालक, डॉक्टर व स्टाफ़ भाग गया। नर्सिग होम में खामियां मिलने पर इसको सील कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने बताया कि उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी, जिसमें नंदनी नर्सिग होम के फर्जी तरीके से संचालन की शिकायत की गई थी।
मामले की जांच सीएचसी प्रभारी डॉ. राज वर्मा को सौपी गई। सीएचसी प्रभारी ने गत 12 नवंबर को इसका निरीक्षण किया। उस दौरान नर्सिंग होम पर न संचालक मिला न ही स्टाफ़। इस पर टीम द्वारा नर्सिंग होम पर एक नोटिस चस्पा किया गया था। जिसमें संचालक को चेतावनी दी गई थी कि वह 3 दिसंबर तक राज्य चिकित्सा परिषद का पंजीकरण, चिकित्सकीय डिग्री के दस्तावेज उपलब्ध कराए। संचालक द्वारा नोटिस का कोई जबाब नहीं दिया गया। इस दौरान डॉ मीनू, जितेंद्र, रवेंद्र्र सिंह, अवनीश आदि मौजूद रहे। संवाद