फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
हाथरस : अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते नगर पालिका के कर्मचारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ लखनऊ के आह्वान पर नगर पालिका के कर्मचारियों ने नगर पालिका परिषद हाथरस में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली एवं अकेंद्रीयत सेवा संवर्ग के निकाय कर्मचारियों की सेवा नियमावली 2021 का प्रख्यापन करने की मांग की।
इसके अलावा सातवें वेतनमान का पूर्ण लाभ प्राप्त करने हेतु वेतन विसंगति दूर करने, राज्य कर्मचारियों की भांति पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैश लैस इलाज की सुविधा देने निकाय, वर्ष 2001 के बाद कर्मचारियों का विनियमितीकरण करने, 74वें संविधान संशोधन निकायों में प्रभावी करने और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य मांगें भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में संजय कुमार शर्मा के अलावा विजय प्रकाश स्वर्णकार, जय प्रकाश शर्मा, विद्यासागर शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, रविंद्र कुमार शर्मा, रामेश्वर आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें