न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव को शुक्रवार को जगह-जगह सभाओं का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि गरीब हितैषी नीतियों और कार्यों के कारण मुलायम सिंह यादव जन नायक बन गए। उनके रिक्त स्थान की सहज ही भरपाई मुश्किल है।
कासगंज रोड स्थित सपा के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में हवन कर मुलायम को श्रद्धांजलि दी गई। उनके छवि चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। सपा के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि नेताजी गांव की मिट्टी से उठकर देश के लोकप्रिय नेता बने। जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर यादव पहलवान ने कहा कि उनके बताए गए रास्ते पर चलकर उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना है।
पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी, ठा. डंबर सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, गिनेश यादव जिला उपाध्यक्ष, रामेश्वर पहलवान जिला पंचायत सदस्य, मेहराज कुरैशी पूर्व जिला उपाध्यक्ष, हरवीर सिंह तोमर, रामकिशन बबलू, रिंकू यादव, ब्रह्मजीत सिंह उर्फ पप्पू प्रधान जी, रोहिताश यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, डॉ बंगाली यादव, डीएस यादव, नवनीत यादव, प्रवीण यादव, रीतेश यादव, मुशीर सुनार, करन यादव, अवनीश पंडित, चालू यादव, डॉ. लटूरी सिंह, राजू, सुनील कुमार, रवि यादव, खुशवेंद्र, मनवीर चौधरी, रोहित यादव, देवेंद्र बघेल, पुष्पेंद्र पुंढीर, महीपाल बघेल, भूरे प्रजापति, रवि कुमार, नितिन यादव, हसन पहलवान, मनोज पहलवान, सुखवीर पहलवान, बबलू यादव, छोटू यादव आदि मौजूद थे।
गांव नगला शीशराम में श्रद्धांजलि सभा एवं हवन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एसपी सिंह सेंगर, राणा प्रताप सिसौदिया, रमेश अहेरिया, राजेश यादव, दीपक यादव, केशव यादव, सोनू होकड़, मोनू गौतम, दीपक समाजवादी, राहुल सिसौदिया, रविंद्र यादव, राजेश अहेरिया, चूणामणि शर्मा, प्रमोद अहेरिया, सोनू यादव, सतवीर बघेल, नरेश सेंगर, रघुवीर सिंह, संतोष यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद