हाथरस : शहीद के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे सांसद राजवीर सिंह दिलेर। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
बुधवार को सांसद राजवीर सिंह दिलेर सहित भाजपा व अन्य दलों के नेताओं ने बरामई पहुंचकर शहीद हरवीर के परिजनों को सांत्वना दी। बरामई के रहने वाले सुग्रीव सिंह के बेटे हरवीर सिंह की 29 अगस्त को भारत चीन सीमा पर लद्दाख में युद्ध अभ्यास के दौरान पैराशूट हादसे में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से जान चली गई थी।
मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई। बुधवार को सांसद राजवीर सिंह दिलेर, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल आदि ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। संवाद