फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तीन बच्चों को छोड़कर बाजार से लापता हुई मां

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव से खरीदारी के लिए बच्चों के साथ बाजार आई महिला बच्चों को छोड़कर लापता हो गई। मासूम फरियाद लेकर पुलिस के पास पहुंचे। हालांकि इस मामले में पति की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है।
महिला अपने तीन बच्चों के साथ घर से खरीदारी के बहाने निकली थी। सादाबाद में वह बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हो गई। इससे बच्चे परेशान हो गए। मां की तलाश में बच्चे परेशान होकर भटकते रहे। स्थानीय लोगों की सलाह पर बच्चे कोतवाली पहुंच गए और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। बच्चों की फरियाद सुनकर पुलिस भी हैरान थी कि आखिरकार मां तीन तीन बच्चों को छोड़कर कहां चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर बच्चों का पिता कोतवाली पहुंच गया। इस व्यक्ति ने पत्नी को फोन लगाया तो पता चला कि वह घर छोड़कर चली गई है। महिला ने फोन पर बताया कि वह पति की आए दिन की गाली गलौज मारपीट से तंग आ चुकी है, इसलिए अपने बच्चों और घर को छोड़ने का फैसला लिया है। महिला से फोन पर बात होने के बाद पुलिस को भी सारा मामला समझ में आ गया। मां के छोड़कर चले जाने से बच्चे बेहद व्यथित थे। पुलिसकर्मियों ने बच्चों को समझा कर पिता के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें