न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस बारिश के चलते शनिवार को काफी यात्रियों ने रोडवेज बसों में सफर नहीं किया।इस कारण हाथरस डिपो को हजारों रुपये की चपत लगी।इस कारण आगरा अलीगढ़, बरेली, बल्लभगढ़, देहरादून, नोएडा आदि मार्गों पर हर रोज चलने वाली काफी बसें खड़ी रही।
बारिश के चलते शनिवार को काफी यात्रियों ने रोडवेज बसों में सफर नहीं किया। इस कारण लोकल से लेकर लंबे रूट तक की बसें खड़ी रही। इस कारण हाथरस डिपो को हजारों रुपये की चपत लगी। हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। ये बसें लोकल से लेकर लंबे रूट तक संचालित होती है।
शनिवार की सुबह से शुरू हुई बारिश के चलते काफी लोग घरों से बाहर नहीं निकले। इस कारण आगरा अलीगढ़, बरेली, बल्लभगढ़, देहरादून, नोएडा आदि मार्गों पर हर रोज चलने वाली काफी बसें खड़ी रही। हाथरस डिपो को शनिवार को पचास से साठ हजार रुपये का नुकसान हुआ। डिपो के अधिकारी आने वाले दिनों में इनकम को बढ़ाने की कार्य योजना तैयार करने में जुटे हुए हैं। संवाद