उन्होंने छात्राओं से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी ली। इस दौरान मिली खामियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।प्रभारी वार्डन सुनीता ने बताया कि वर्तमान में फुल टाइम में तीन अध्यापक तैनात हैं। कक्षा छह में कुल 42 छात्राएं पंजीकृत हैं, जिसमें से आज 24 छात्राएं उपस्थित हैं।
नगर क्षेत्र हाथरस के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का जिलाधिकारी रमेश रंजन ने निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी ली। इस दौरान मिली खामियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
प्रभारी वार्डन सुनीता ने बताया कि वर्तमान में फुल टाइम में तीन अध्यापक तैनात हैं। इसमें से मनीषा सिंह मातृत्व अवकाश पर हैं। नीलू कुलश्रेष्ठ अनुपस्थित चल रही हैं। विद्यालय की तीनों कक्षाओं में कुल 100 छात्राएं पंजीकृत हैं। कक्षा छह में कुल 42 छात्राएं पंजीकृत हैं, जिसमें से आज 24 छात्राएं उपस्थित हैं। इसी प्रकार कक्षा सात में कुल 32 छात्राएं पंजीकृत हैं, जिसमें से 23 छात्राएं उपस्थित हैं।
विज्ञापन
कक्षा आठ में 28 छात्राएं पंजीकृृत हैं। इसके सापेक्ष कुल आठ छात्राएं उपस्थित मिलीं। अनुपस्थित छात्राओं की संख्या अधिक होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने छात्राओं से गणित के सवालों को ब्लैक बोर्ड पर हल करने के निर्देश दिए।
शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर न होने पर डीएम ने कहा कि हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि छात्राओं को बेहतर शिक्षा देकर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा अधिकारी को कुछ अध्यापकों को संबद्ध करने के निर्देश दिए। प्रभारी वार्डन ने छात्राओं के छात्रावास, रसोईघर एवं उपलब्ध खाद्य सामग्री व खेलकूद गतिविधि के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। संवाद