फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कुत्ते से टकराई मोपेड, दंपती हुए घायल

विज्ञापन
हाथरस : मोपेड दुर्घटना में घायल आशा देवी। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कासगंज में भाई दूज मनाने जा रहे दंपती की मोपेड बृहस्पतिवार की दोपहर को अगसौली के निकट पेट्रोल पंप के आगे सड़क पार कर रहे कुत्ते से टकरा गई। दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सीएचसी लाया गया। वहां से महिला को बेहोशी की हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सासनी निवासी विनोद कुमार वार्ष्णेय अपनी पत्नी आशा देवी के साथ मोपेड से कासगंज जा रहे थे। अगसौली पेट्रोल पंप के पास सड़क पर एकाएक उनके सामने कुत्ता आ गया और मोपेड उससे टकरा गई। पति-पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आशा देवी का सिर तेजी से सड़क से टकराया, जिससे वह घटनास्थल पर ही बेहोश हो गईं। दोनों को तत्काल सीएचसी लाया गया। वहां से कि आशा देवी को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें