न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बंदरों ने बृहस्पतिवार को हमला बोलकर एक किशोर को लहूलुहान कर दिया। परिवार के लोग घबरा गए और किशोर को आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे उपचार दिया गया।
कोतवाली सदर इलाके की वसुंधरा कॉलोनी निवासी योगेंद्र कुमार का बेटा मयंक घर की छत पर बैठा था। इस बीच वहां पर बंदर आ गए। मयंक इन्हें भगाने का प्रयास करने लगा। इतने में ही बंदरों ने मयंक को घेर लिया और उस पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।
उसके चीखने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े और उसे बंदरों से बचाया। लहूलुहान मयंक को परिवार के लोग आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। संवाद