फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हर घर नल पेयजल योजना की धीमी प्रगति से मंत्री नाखुश

विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते राज्य मंत्री अजीतपाल सिंह। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी परियोजना को शुरू करने से पहले उसकी कार्य योजना तैयार कर उच्चाधिकारियों से साझा कर लें, जिससे परियोजना का निर्माण बेहतर ढंग से किया जा सके। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए कराए जा रहे कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई।
बैठक के दौरान विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना ने जर्जर सड़कों की मरम्मत के संबंध में शिकायत की। मंत्री ने संबंधित विभागाध्यक्ष को कार्ययोजना तैयार करते हुए जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप अपराधियों एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान 70 शिविर बनाए गए।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन, पारिवारिक समस्याओं का सुलह समझौता के आधार पर कराने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। सीडीओ ने बताया कि जिले में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 3,13,000 के लक्ष्य के सापेक्ष 5,80,692 झंडे बनाए गए। हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडारोहण का लक्ष्य 3,13,000 था। इसके सापेक्ष 5,80, 692 झंडों का रोहण किया गया।
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष-2022-23 में किए पौधरोपण के बारे में जानकारी दी गई। बैठक के दौरान सभी विभागाध्यक्षों ने शासन के लक्ष्य के अनुसार किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। अंत में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने राज्यमंत्री को आश्वस्त किया आपके द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाएगा। विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें