फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज आएंगे राज्यमंत्री, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राज्य मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग अजीत पाल सिंह शुक्रवार को जिले में भ्रमण पर आएंगे। इसे लेकर सभी विभागों में बृहस्पतिवार को अफसर तैयारियों का खाका खींचने में जुटे रहे।
राज्य मंत्री सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों के विचार परिवार सदस्यों के साथ जिले में विकास एवं अधिकारियों की कार्य प्रणाली के संबंध में वार्ता करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे किसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल में से किसी एक का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12 बजे जिले के किसी एक गो आश्रय स्थल का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री दोपहर एक बजे जिले में किसी एक प्राथमिक अथवा जूनियर विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। दोपहर तीन बजे जनपद में किसी एक मलिन बस्ती का निरीक्षण करेंगे। साढ़े तीन बजे किसी गांव/नगरीय वार्ड चौपाल में प्रधान सभासद के साथ गांव/वार्ड में हुए विकास पर परिचर्चा करेंगे। शाम चार बजे जिले के किसी एक धान व गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करेंगे। साढे़ चार बजे इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। शाम पांच बजे डीएम के साथ विकास कार्य एवं पुलिस अधीक्षक के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें