फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दक्षिण भारत जाएगा हाथरस का बाजरा

Sat, 27 Jul 2024 05:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस में पैदा हुआ बाजरा अब दक्षिण भारत तक पहुंचेगा। एटा के एक व्यापारी ने जिले के किसानों से करीब 26 हजार क्विंटल बाजरा की खरीद की है। हाथरस किला स्टेशन से मालगाड़ी के जरिये इसे दक्षिण भारत के कर्नाटक प्रांत के बादलकोट के लिए रवाना किया जाएगा। बाजरा लेने के लिए यह मालगाड़ी किला स्टेशन पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

यहां से लगातार तीसरे साल बाजरा देश के दूसरे कोने में भेजा जा रहा है। यहां लगातार अन्य प्रांतों से गेहूं, चावल और खाद के अलावा सीमेंट की भी आवक हो रही है। इस सीजन की पहली मालगाड़ी बाजरा लेकर दक्षिण भारत के बादलकोट रवाना होगी। एटा के व्यापारी राजीव गुप्ता ने जिले से बाजरा की खरीद करीब 23 सौ रुपये क्विंटल की दर से की है। अगर और अधिक खरीद होती है तो एक और मालगाड़ी हाथरस किला से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें