हाथरस : नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे सभासद रक्षाबंधन का पर्व मनाते हुए। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे भाजपा सभासदों ने रक्षाबंधन का पर्व भी धरना स्थल पर ही मनाया। बुआ और बहनों ने धरना स्थल पर पहुंचकर सभासद श्रीभगवान वर्मा को राखी बांधी।
धरने पर सभासद दल के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, वीरेंद्र माहौर, नारायणलाल, निशांत उपाध्याय, राजेंद्र गोयल, सभासद प्रतिनिधि हरप्रसाद माहौर, सभासद प्रतिनिधि हिमांशु मिश्र आदि मौजूद रहे। राखी बांधने आई बहन ने सभासद श्रीभगवान वर्मा का हौसला बढ़ाया। बहन कमलेश और डिंपल ने धरना स्थल पर पहुंचकर भाई को राखी बांधी। संवाद