कई लोगों के मोबाइल फोन भी पार हो गए।उल्लेखनीय है कि एक तरफ मेला श्रीदाऊजी महाराज में सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। मेले में शुक्रवार की रात को हुई भजन संध्या में एक दर्जन से अधिक लोगों की जेब कटने के साथ हजारों रुपये पार हो गए। पीड़ित व्यक्ति जेब कटने के बाद मेला क्षेत्र में बने सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम में जाकर यह पता लगाने में जुटे रहे कि आखिर उनकी जेब कहां कटी है।
मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में शुक्रवार को खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान जेबकट गिरोह भी सक्रिय हो गया। पंडाल में एक दर्जन से अधिक लोगों की जेब कट गईं। कई लोगों के मोबाइल फोन भी पार हो गए।
उल्लेखनीय है कि एक तरफ मेला श्रीदाऊजी महाराज में सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। काफी पुलिस बल भी तैनात है। इसके बावजूद जेबकतरे सक्रिय हैं। मेले में शुक्रवार की रात को हुई भजन संध्या में एक दर्जन से अधिक लोगों की जेब कटने के साथ हजारों रुपये पार हो गए।
कई लोगों के मोबाइल फोन भी पार हो गए। पीड़ित व्यक्ति जेब कटने के बाद मेला क्षेत्र में बने सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम में जाकर यह पता लगाने में जुटे रहे कि आखिर उनकी जेब कहां कटी है। संवाद