फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कई भारत केसरी पहलवान ठोकेंगे दंगल के अखाड़े में ताल

विज्ञापन
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज में कुश्ती दंगल के अखाड़े को तैयार कराते अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दो सितंबर से शुरू होने बृज क्षेत्र के ऐतिहासिक लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज में बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का उद्घाटन होगा। उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा करेंगे। यह जानकारी सांसद राजवीर दिलेर, कुश्ती दंगल संयोजक राजेश सिंह गुड्डू, सह संयोजक देवा चौधरी ने जन संवाद कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में दी।
आयोजकों ने बताया कि मेले के मुख्य आकर्षण अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में एक से बढ़कर एक कुश्ती होगी। इसमें चार दर्जन बड़ी कुश्तियां कराई जाएंगी। यह कुश्तियां क्षेत्रीय और बाहरी पहलवानों के बीच होंगी। इसमें विजयी पहलवानों को पुरस्कार राशि, अंग वस्त्र, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

दंगल में थापा पहलवान नेपाल, लाड़ी पहलवान अयोध्या, सिकंदर शेख महाराष्ट्र, मोनू पहलवान भारत केसरी छत्रसाल स्टेडियम, सोनू पहलवान भारत केसरी, कलुआ गुर्जर गुरु हनुमान अखाड़ा दिल्ली सहित कई नामचीन पहलवानों को निमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन

यह सभी पहलवान अखाड़े में दांव पेच दिखाएंगे। उद्घाटन से पूर्व शहर के अटलटाल बगीची से हनुमान महाराज की पूजा-अर्चना के बीच शोभायात्रा निकाली जाएगी। अखाड़ों के खलीफाओं को सम्मानित किया। वार्ता में सौरभ शर्मा, हेम सिंह ठेनुआं, शिवदेव दीक्षित, अर्जुन वाल्मीकि, अंकित गौड़, भूपेंद्र कौशिक, गुलशन सैनी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें