फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पितृपक्ष में हाथरस डिपो को रोज डेढ़ लाख रुपये का नुकसान

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस पितृपक्ष में हाथरस डिपो को हर रोज एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो रहा है।इस कारण हाथरस डिपो की बसें पहले से ही खाली दौड़ रही हैं।सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि पितृपक्ष व बारिश के चलते डेढ़ लाख रुपये आमदनी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पितृपक्ष में हाथरस डिपो को हर रोज एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो रहा है। दो दिन से हो रही रिमझिम बारिश से यात्रियों की संख्या में और कमी आई है। लगातार हो रहे नुकसान से डिपो अधिकारियों के माथे पर चिंता के बल गहरा गए हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इन बसों को लोकल और लंबे रूटों पर चलाया जा रहा है। पितृपक्ष में वैसे भी लोग सफर कम करते हैं। शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जाता है। इस कारण हाथरस डिपो की बसें पहले से ही खाली दौड़ रही हैं। रही-सही कसर दो दिन से हो रही रिमझिम बारिश ने पूरी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या में और कमी आ गई है। इस वजह से डिपो की आमदनी और गिर गई है। कुल मिलाकर हाथरस डिपो को प्रतिदिन डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि पितृपक्ष व बारिश के चलते डेढ़ लाख रुपये आमदनी कम हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें